John Abraham ने Shahrukh Khan पर हाथ उठाने से पहले कही थी इतनी बड़ी बात, सुपरस्टार ने किया रिवील

Shahrukh Khan on John Abraham: बीते दिन अफवाह उड़ी थी कि पठान को लेकर जॉन अब्राहम नाराज हैं और शाहरुख खान के साथ उनकी खटपट चल रही है। लेकिन सभी अफवाहों को शांत करते हुए यशराज फिल्म्स ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जहां शाहरुख दिल खोलकर जॉन अब्राहम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
जब शाहरुख ने जॉन के साथ काम करने के अनुभव को लेकर सवाल किया गया, तो अभिनेता ने कहा, "मैं जॉन को उन दिनों से जानता हूं, जब मैं मुंबई आया था। वो बहुत शर्मीले और शांत किस्म के इंसान हैं। हमने पहले भी साथ काम करने की कोशिश की है लेकिन तब बात नहीं बनी। वो एक टॉप स्टार हैं। उनकी खुद की फ्रैंचाइज़ी फिल्में चल रही हैं.. लेकिन फिर उन्होंने पठान में विलेन बनना स्वीकार किया, ये बहुत हिम्मत की बात है। ये दिखाता है कि आपको खुद में कितना भरोसा है। खासतौर पर हिंदी फिल्मों में, जहां मैं देखता हूं कि हीरो विलेन का रोल नहीं करना चाहते।"
शाहरुख ने आगे कहा, "एक्शन सीन्स के वक्त जॉन बहुत ध्यान से काम करते थे। उन्होंने पंच करने से पहले मुझसे कहा कि आप नैशनल ट्रेज़र हैं, मैं आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकता।"
जॉन की तारीफ करते हुए किंग खान ने कहा कि वो एक्शन सीन्स में इतने माहिर हैं, उनके मैंने बॉडी लैग्वेंज को लेकर काफी सीखा। जॉन की वजह से मैं भी एक्शन सीन्स में बेहतर दिख रहा हूं। मेरी दिल से इच्छा है कि जब फिल्म आए तो जॉन के किरदार को सबसे ज़्यादा पसंद किया जाए।
बता दें, पठान 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और काफी जबरदस्त रिस्पॉस देखने को मिल रहा है। आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि ये शाहरुख के टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल होगी।


Click it and Unblock the Notifications












