..................... Shahrukh Khan praises Aamir Khan performance in Dhoom 3 - Hindi Filmibeat

शाहरुख ने तारीफ की मिस्टर परफैक्शनिस्ट की, कहा आमिर से बेहतर कोई नहीं!

शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ये तीनों बॉलीवुड के तीन स्तंभ हैं और इन तीनों के नाम भर से ही फिल्में अपना प्रॉफिट कमा लेती हैं। लेकिन वहीं पर्सनली इन तीनों खानों में से दो खान तो बहुत अच्छे और करीबी दोस्त हैं आमिर और सलमान। पर शाहरुख खान कहीं ना कहीं इन दोनों खानों से थोड़ा अलग हैं। लेकिन धीरे धीरे यूं लग रहा है कि शाहरुख खान भी सलमान और आमिर के करीब आते जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में शाहरुख और सलमान खान ने एक दूसरे के बारे में खुलकर बोला और साथ ही ये भी कहा कि उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं है बस उनके रास्ते अलग अलग है। फिर हाल ही में एक ईवेंट के दौरान शाहरुख खान ने कहा कि आमिर खान एक बहुत बड़े एक्टर हैं और उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता।

वैसे आपको ये भी बता दें कि आमिर खान ने भी धू्म 3 के दौरान मीडिया से बात करते हुए शाहरुख खान की तारीफ की ती। आमिर खान ने पहले तो सलमान की तारीफ की लेकिन जब मीडिया ने ये पूछा कि आप कभी शाहरुख की तारीफ क्यों नहीं करते तो आमिर ने कहा कि ऐसा नहीं है। मैं कौन होता हूं किसी को कंपेयर करने वाला लेकिन शाहरुख भी एक बहुत ही अच्छे एक्टर हैं। उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिला है। शाहरुख की कुछ फिल्मों के नाम भी लिये जो उन्हें बहुत पसंद है। फिर आमिर ने ये भी कहा कि उन्हें शाहरुक की फिल्म चक दे भी देखनी है क्योंकि उन्होंने बहुत तारीफ सुनी है इस फिल्म की।

फिर अब शाहरुख भी आमिर खान की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आमिर खान जैसा एक्टर दूसरा नहीं है। आमिर ने धूम 3 में जो काम किया है वो काबिले तारीफ है। इतनी मेहनत और परफेक्शन की बराबरी कोई और एक्टर नहीं कर सकता। ऐसे में तो यही लग रहा है कि बॉलीवुड में खान वॉर जो कि इतने समय से चली आ रही थी अब जाकर थोड़ी ठंडी हो हो रही है। हो सकता है कि आने वाले समय में इन तीनो खानों को एक साथ हम किसी इवेंट या किसी फिल्म में भी देख पाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X