..................... Shahrukh Khan praised his Raees co-stars Mahira Khan and Nawazuddin Siddiqui - Hindi Filmibeat

'रईस' शाहरूख हैं इन दो कलाकरों के फैन..

बॉलीवुड शाहरूख खान के लाखों फैंस हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग, उनकी हर एक अदा से प्यार है। लेकिन शाहरूख खुद ऐसा नहीं मानते। अपनी आने वाली फिल्म 'रईस' पर बात करते हुए शाहरूख ने कहा कि उनके को-स्टार्स माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी काफी उम्दा एक्टर्स हैं। और उन्हें इन दोनों के स्तर तक आने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

shahrukh khan

किंग खान शाहरूख आजकल अपने 'रईस' को-स्टार्स की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस फिल्म में शाहरूख के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिका में हैं। शाहरूख के अनुसार, दोनों उम्दा कलाकार हैं। मुझे लगता है कि इस फिल्म का कास्ट लोगों को काफी पसंद आएगा। लेकिन यह सच है कि उनके बराबर दिखने के लिए मुझे अपने काम में बेस्ट होना पड़ेगा।

आपक बता दें, इस साल शाहरूख खान कि दो फिल्में आने वाली हैं। राहुल ढ़ोलकिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रईस' और मनीष शर्मा की फिल्म 'फैन'। 'रईस' को फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी प्रड्यूस कर रहे हैं। उम्मीद है यह फिल्म जुलाई 2015 में रिलीज हो जाएगी।

फिल्म की कास्ट पर बात करते हुए शाहरूख ने कहा कि, माहिरा पहले से ही अपने टीवी शो 'हमसफर' की वजह से काफी लोकप्रिय हैं। वह काफी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। राहुल को माहिरा फिल्म के लिए बेस्ट लगी थी।

बहरहाल, शाहरूख की इन बातों से माहिरा तो खुश होंगी ही, लेकिन लोगों में भी फिल्म देखने की उत्सुकता जरूर बढ़ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X