नहीं रहीं किंग खान की सबसे बड़ी फैन अरुणा..शाहरुख ने दिया बच्चों के नाम संदेश
पिछले कुछ समय से शाहरुख खान की सबसे बड़ी फैन के रूप में उभरी अरुणा का मंगलवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थी। काफी हंसमुख अरुणा की ट्विटर पर अच्छी खासी पहचान थी।
अरुणा की अंतिम इच्छा थी कि वो शाहरुख खान से मिल सकें और शाहरुख खान ने भी उनके नाम एक वीडियो भेजा था और वादा किया था कि वो जल्द ही उनसे मिलने आएंगे। अरुणा की मृत्यु के बाद शाहरुख खान ने अरुणा के बच्चों के लिए मैसेज भी दिया है।

ट्विटर पर शाहरुख खान ने लिखा है कि "अल्लाह आपको मां को खोने के दुख में संभलने की शक्ति दे। मैं जानता हूं कि अपने पैरेंट्स को खोने का दुख क्या होता है। वो हमेशा आपके साथ हैं इसलिए जन्नत में भी उन्हें मुस्कुराने की वजह दें।"
अरुणा 57 साल की थीं और पिछले 6 सालों से कैंसर से जूझ रही थीं। सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती थीं और इस वजह से खासकर ट्विटर पर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई थी।


Click it and Unblock the Notifications
