शाहरुख के दो अनमोल रतन- अबराम और आर्यन
शाहरुख खान के बच्चों की एक झलक देखने को मीडिया हमेशा बेताब रहती है। खासतौर पर उनके छोटे बेटे अबराम को अपने कैमरे में कैद करने के लिए तो हर वक्त मीडिया की नजरें शाहरुख के बंगले के बाहर ही लगी रहती हैं। हाल ही में शाहरुख के बेटों यानी आर्यन और अबराम की एक बेहद खूबसूरत और प्यारी सी तस्वीर खुद शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।

ये तस्वीर इतनी प्यारी है कि इसे देखकर शाहरुख खान के फैंस इसे शेयर किये बिना ना रह सके। शाहरुख खान ने इस तस्वीर का कैप्शन दिया- द लॉंग एंड शॉर्ट ऑफ इट। ट्रथ हैस ए ब्यूटी ऑफ इट्स ओन। (सच की अपनी ही खूबसूरती होती है)
इस तस्वीर में शाहरुख खान का छोटा बेटा अबराम अपने बड़े भाई यानि आर्यन की तरफ देख रहा है। अबराम जिस तरह से अपने बड़े भाई आर्यन की तरफ देख रहा है भले ही ये बहुत साफ ना नज़र आ रहा हो लेकिन सच तो ये है कि आर्यन और अबराम के ये पोस इस तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications