..................... Shahrukh Khan post Abram painting and wishes Happy independence Day! शाहरुख खान ने पोस्ट की अबराम की बनाई हुए पेंटिग - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान ने पोस्ट की अबराम की बनाई हुए पेंटिग, ऐसे दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर मशहूर है कि सोशल मीडिया पर अक्सर वो कुछ ना कुछ साझा करते रहते हैं और काफी एक्टिव रहते हैं। इस समय भी उनको लेकर कुछ ऐसा ही सामने आया है। दरअसल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होने जिस तरह से बधाई दी है वो चर्चा में है। बता दें कि शाहरुख खान ने शुभकामनाएं दी थीं और अपने छोटे बेटे अबराम की बनाई हुई आर्ट पोस्ट की थी। इस तस्वीर में अबराम ने राष्ट्रीय ध्वज बनाया हुआ है तिरंगा आगे करके फोटो क्लिक करवाई है।

शाहरुख खान ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. 'स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं। जय हिंद।' शाहरुख खान की ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

shahrukh khan, शाहरुख खान

शाहरुख खान इसके अलावा अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैँ। इस समय वो फिल्म पठान की शूटिंग कर रहे हैं जिसमे वो धमाकेदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं।

पठान की बात करें तो एक बार फिर से उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वालीं हैं। इसके पहले दोनों ने ओम शांति ओम और दिलवाले जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है।

एक रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार हिरानी की फिल्म पर काम सितंबर 2021 में शुरू हो सकता है। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2022 में खत्म होगी। शाहरुख खान ने काफी लंबे ब्रेक के बाद लगातार फिल्में करने को लेकर एक बार फिर से विचार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X