#OhWomaniya करते दिखेंगे 'जवान' शाहरूख...50 के हों या 70 के
शाहरूख खान इस देश में एक काम के लिए आधिकारिक रूप से अपॉइंट कर दिए गए हैं और वो है लड़कियों को रिझाना। उन्हें देखते ही लड़कियां आंहें भरती हैं और ये बात बॉलीवुड का हर डायरेक्टर जानता है और यही कारण है कि शाहरूख की ये इमेज उनकी हर फिल्म में इस्तेमाल की गई है।
अब एक बार फिर शाहरूख वही करते नज़र आएंगे। अगर सूत्रों की मानें तो इम्तियाज़ अली की फिल्म में शाहरूख खान Womaniser बने हैं यानि कि लड़कियों को रिझाना आज भी बस शाहरूख खान के बस की ही बात है।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल प्रेग में चल रही है और फिल्म में शाहरूख खान के साथ होंगी अनुष्का शर्मा जो कि एक गुजराती लड़की बनी हैं। गपशप गली का मानना है कि फिल्म मशहूर क्लासिक गाईड से प्रेरित है।
[2017 का घमासान: शाहरूख की तीन फिल्में...तीनों ही CLASH!]
वैसे बॉलीवुड में ये लड़कियों को रिझाने वाला आईडिया हमेशा काम करता है। और किशन कन्हैया बने ये स्टार्स लोगों को कभी बुरे भी नहीं लगते। उनकी हरकतें Harmless Flirting कह कर छोड़ दी जाती है।
['शाहरूख, सलमान, आमिर ने ऐसे बच्चे पैदा करना FASHION बना दिया']
हम आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही किरदारों से जो थे लड़कियों के इर्द गिर्द मंडराने वाले किशन कन्हैया -
कबीर - ये जवानी है दीवानी
प्यार से सब उसे बनी बुलाते थे। कभी वो लारा का दीवाना हो जाता था तो कभी नैना पर डोरे डालता था। कभी घाघरे की तारीफ करते हुए माधुरी दीक्षित को पटाने की कोशिश कर लेता था। लेकिन रणबीर कपूर का ये किरदार सबको काफी पसंद आया था। वैसे वो एक लड़की के लिए अपनी दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड तक छोड़ आया था।
राहुल - कुछ कुछ होता है
कुछ भी कहिए इससे छिछोरा लड़का कोई नहीं था। हर लड़की को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर उसे किस करना इसका शौक था। फिर अपनी बेस्ट फ्रेंड को फ्रेंडज़ोन करके हॉट लड़की से शादी करना और फिर 8 साल बाद एक बार फिर उस बेस्ट फ्रेंड को साड़ी में देखकर उसे बहकाने की कोशिश करना। Too MUch Rahul!
आरूष - हे बेबी
अब इससे ज़्यादा क्या होगा कि एक बच्ची घर पर मिली तो आरूष ने पूरे शहर में जाकर उसकी मां ढूंढी और बच्चे की असली मां के बारे में उसे याद भी नहीं आया! तालियां!
राज - बचना ऐ हसीनों
एक लड़की को ये स्विट्ज़रलैंड में घुमा कर छोड़ देता है और दूसरी को शादी के लिए कोर्ट बुलाकर उसे धोखा दे देता है। और फिर भी दोनों लड़कियां इसे माफ कर देती हैं!
सनी - लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल
खैर सनी ने तो माफीनामा भी मांग लिया था - क्या करूं ओ लेडीज़ मैं हूं आदत से मजबूर!
रोहन - स्टूडेंट ऑफ द ईयर
रोहन लड़कियों के पीछे नहीं भागता था लड़कियां उसके पीछे भागने लगती थीं। बस रोहन उनके साथ भाग दौड़ नहीं खेलता था। हालांकि सबसे क्यूट छिछोरे का अवार्ड आप वरूण धवन को दे सकते हैं।
करण - हम तुम
हर लड़की को करण एक ही नज़र से देखता था क्योंकि उसके हिसाब से हर लड़के को हर लड़की से बस एक ही चीज़ चाहिए!
लेकिन जनाब इन सबके आगे था एक आदमी जिसने तो हद ही कर दी थी। बॉलीवुड के असली Womaniser से मिलिए -
अंकल सैम - कभी अलविदा ना कहना!


Click it and Unblock the Notifications








