LEAKED: शाहरूख की इस फिल्म को सलमान का कैमियो भी नहीं बचा सकता...एक और फ्लॉप!
हाल ही में लोग काफी खुश थे जबसे उन्हें पता चला था कि शाहरूख खान की फिल्म में सलमान खान का कैमियो होगा। लेकिन जिस तरह शाहरूख खान का कैमियो ट्यूबलाइट को नहीं बचा पाया। उसी तरह सलमान खान भी शाहरूख खान की डूबती फिल्म नहीं बचा पाएंगे।
दरअसल, एक अंग्रेज़ी अखबार की एक रिपोर्ट की मानें तो आनंद एल राय की बौने वाली फिल्म में शाहरूख खान डबल रोल में दिखाई देंगे। वही गलती जो उन्होंने फैन में की और लोगों ने नकार दिया।

Recommended Video

माना जा रहा है कि फिल्म में शाहरूख खान के दो किरदार हैं एक जो बौना है और दूसरा नॉर्मल है। वैसे देखा जाए तो शाहरूख खान का कोई भी डबल रोल उन पर फबा नहीं है।
डुप्लिकेट हो या फिर फैन। शाहरूख को डबल रोल में लोगों ने कभी पसंद नहीं किया। अब देखना है कि इस फिल्म में ऐसा क्या होगा। वैसे अगर वाकई ये फिल्म एवरेज निकली तो सलमान का कैमियो भी ये फिल्म नहीं बचा पाएगा।
जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications