शाहरुख खान ने बेटों के साथ खेला जबरदस्त फुटबॉल मैच, लेटेस्ट वीडियो को देख फैन्स ने यूं बनाया मुंह

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan football match Video : बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने फैन्स का दिल जीतने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। चाहें एक्टिंग हो या किंग खान का अंदाज फैन्स तो उन्हें देखने के लिए टकटकी लगाए उनके घर के आगे बैठे रहते हैं। हाल ही में किंग खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग खान फैमिली के साथ मी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। जी हां, किंग खान ने अपने बिजी शेड्यूल में से फैमिली और बच्चों के लिए समय निकाला है और वह अपने बेटों के साथ फुटबॉल के खेल का मजा लेते नजर आ रहे हैं।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किंग खान बड़े बेटे आर्यन खान और छोटे बेटे अबराम के साथ फुटबॉल के मजे ले रहे हैं। इस वीडियो को किसी ने सीक्रेटली उनकी छत ले लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है परफेक्ट फाटर हैं किंग खान तो वहीं दूसरे फैन ने किंग खान की प्राइवेसी को लेकर भी कंसर्न जताया है।

बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं किंग खान
काम की बात करें तो आखिरी बार किंग खान को 'डंकी' फिल्म में देखा गया था। पिछले साल किंग खान की एक से बड़ी एक हिट फिल्में रिलीज हुई थीं। लंबे समय के बाद कमबैक करके किंग खान ने कमाई का नया रिकॉर्ड ही बना दिया था। आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो शाहरुख खान 'जवान 2' के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा किंग खान एटली की फिल्म लायन में भी नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी इस पर मेकर्स की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Read more about: shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X