अब शाहरूख 'भाईजान' भी 'Fan' के साथ कह सकते हैं...ईद मुबारक

त्योहार हमारे देश के सबसे मस्त दिन होते हैं। पूरा परिवार एक साथ और लंबी छुट्टियां। अब छुट्टी है तो भई टाइम पास के लिए भी कुछ तो होना चाहिए ना। ईद, दीवाली, होली, क्रिस्मस...इन सबके बीच कॉमन क्या है? डरिए मत हम यहां आपको धर्म और संप्रदाय के नाम पर कोई स्पीच नहीं देने वाले हैं। इन सबके बीच कॉमन है इंटरटेनमेंट...वो भी फुलटू बॉलिवुडिया स्टाइल। और यही वजह है कि इंडस्ट्री के सारे बड़े स्टार्स इन तारीखों को बुक करने में लगे रहते हैं।

वैसे भी कुछ अनकहे और बिना बनाए हुए नियम इन त्योहारों के लिए फॉलो किए जाते हैं। जैसे क्रिस्मस हमेशा आमिर का होता है चाहे 3 इडियट्स हो या गजनी या फिर पीके। वहीं दीवाली हमेशा शाहरूख खान की होती है चाहे जब तक है जान हो, रब ने बना दी जोड़ी या फिर हैप्पी न्यू ईयर। तो ईद किसकी???

सही समझे बॉलीवुड में ईद मतलब सलमान खान। लेकिन इस बार ईद पर शाहरूख ने धावा बोलने का मन बना ही लिया है। जहां उनकी फिल्म फैन रिलीज़ के लिए पोस्टपोन हो चुकी है। तो शाहरूख ने अब इसे ईद पर हूी रिलीज़ करने का मन बना लिया है। लेकिन ईद पर तो बजरंगी भाईजान रिलीज़ होने वाली थी।
ALSO READ: कहानी की BAND: शाहरूख की वजह से देश में हो जाते दंगे!!!

डरिए मत...क्योंकि शाहरूख सलमान से कोई बैर नहीं लेने वाले। यशराज प्रोडक्शन्स की मानें तो फैन ईद उल अधा यानि कि बकरीद पर फैन को रिलीज़ करने का प्लान है। इस साल बकरीद पड़ रही है बुधवार को। इसका मतलब शाहरूख को मिलेगा पांच दिन का वीकेंड बॉक्स ऑफिस। अगर फिल्म बकरीद पर रिलीज़ नहीं होती तो इसे 2016 पर टाला जा सकता है और ऐसा शाहरूख बिल्कुल नहीं चाहते!

वैसे अगर फैन ईद पर रिलीज़ हो गई तो बॉलीवुड फैन्स के लिए ईद और बकरीद दोनों ही सुपरहिट हो जाएंगे। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस भी बजरंगी भाईजान का खुमार उतरने के बाद भी 'FANS' से गुलज़ार रहेंगे। इसे कहते हैं टाइमिंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X