"खान हूं, अड़ियल हूं, ज़िद्दी, रीमेक करूंगा अपनी सबसे बड़ी फ्लॉप!"
शाहरूख खान बॉलीवुड के चंद अड़ियल और ज़िद्दी सुपरस्टार्स में से हैं ये तो सब जानते हैं। लेकिन ज़िद की हद क्या होती है? कुछ नहीं। जब आपके सर पर ज़िद सवार हो तो आप कुछ भी कर जाते हैं और ऐसी ही ज़िद सवार है शाहरूख खान के सर पर। रावन का रीमेक बनाने की।
जिन्हें याद ना हो उन्हें याद दिला दें कि ये सुपरमैन टाइप फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी और शाहरूख खान ही क्या, कोई भी इस फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं बचा सकता था।
[फैन वही, डायरेक्टर वही और फिल्म होगी अगले साल]
शाहरूख खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि भले ही फिल्म ना चली हो पर कृष जैसी सीरिज़ देखकर मुझमें उम्मीद जगती है कि ऐसी फिल्में हमारे दर्शक देखना चाहते हैं। इसलिए मैं ज़रूर रा.वन को दोबारा बनाकर रिलीज़ करना चाहूंगा।
गौरतलब है कि रावन का बजट तकरीबन 150 करोड़ था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। पर हम इतना पीछे क्यों जाए, देखिए 2015 में बड़े स्टार्स के बावजूद किन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर नहीं मांगा पानी -


Click it and Unblock the Notifications











