'पठान' को सफल बनाने के लिए शाहरुख ने की नॉन-स्टॉप डेढ़ साल मेहनत, 18 महीने बिना छुट्टी किया ये काम!

Pathaan

Recommended Video

Pathaan First Review: पैसा वसूल है Shah Rukh Khan की फिल्म पठान, रौंगटे खड़े कर देगा फिल्म का Climax

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शाहरुख खान ने थियेटर में लगभग साढ़े चार साल बाद वापसी की है और उनकी मेहनत रंग लाती दिख रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग तो शानदार रही ही हैं साथ ही पहले ही दिन शोज हाउसफुल जा रहे हैं। पठान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म को देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि शाहरुख खान ने फिल्म के लिए अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है।

आज तक से बातचीत में शाहरुख खान के जिम ट्रेनर प्रशांत सावंत ने उनकी फिटनेस के बारे में बात की है। उन्होंने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके अंदर एक स्पोर्ट्समैन की क्वालिटी है। साथ ही प्रशांत ने शाहरुख खान के बारे में कहा है कि, उनके साथ काम करना काफी आसान है। वो सभी निर्देशों को फॉलो करते हैं।

दरअसल, प्रशांत, शाहरुख खान के जिम ट्रेनर 'अशोका' फिल्म के समय से ही हैं। 22 सालों से वो शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं। प्रशांत ने बताया कि 'ओम शांति ओम' में जब फराह खान ने उन्हें शर्ट उतारने का आइडिया दिया था तब भी शाहरुख खान सीधे प्रशांत के पास गए थे और कहा कि अगर उनकी बॉडी बनेगी तभी वे शर्टलेस शॉट देंगे।

फिल्म पर निर्भर करता है वर्कआउट

फिल्म पर निर्भर करता है वर्कआउट

प्रशांत ने खुलासा किया कि, अगर फिल्म ना हो तो शाहरुख खान सप्ताह में तीन या चार दिन वर्कआउट करते हैं लेकिन अगर फिल्म की स्क्रिप्ट डिमांड करती है तो वो इसे बढ़ा भी देते हैं। प्रशांत ने साथ ही यह भी बताया कि, पठान के लिए बिना एक भी दिन छोड़े शाहरुख खान ने 18 महीने लगातार जिम में पसीना बहाया। बॉडी के साथ-साथ शाहरुख खान के लुक पर भी काफी काम किया गया।

 कभी ना नहीं कहा

कभी ना नहीं कहा

प्रशांत ने खुलासा किया शाहरुख खान से उन्होंने जो कुछ भी करने के लिए कहा, उसे करने से किंग खान ने कभी इनकार नहीं किया। डेढ़ सालों तक शाहरुख खान ने 'पठान' के लिए अपनी बॉडी पर मेहनत की। यह शाहरुख खान की मेहनत और डेडिकेशन का नतीजा है कि उन्होंने ऐसी बॉडी बनाई।

वीडियो कॉल पर वर्कआउट

वीडियो कॉल पर वर्कआउट

शाहरुख खान के बारे में उनके ट्रेनर प्रशांत ने यह खुलासा भी किया कि, जूम पर वीडियो कॉल्स के जरिए वर्कआट सेशन लिए। उन्होंने प्रोटीन डाइट अधिक ली और शुगर बिल्कुल छोड़ दिया। शाहरुख खान ने बेशक अपनी इस फिल्म से आलोचकों की बोलती बंद कर दी है और बता दिया है कि वो क्यों बॉलीवुड के किंग खान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X