शाहरुख खान ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए लिखा प्यारा सा नोट- 'एक दिन की छुट्टी लीजिए और बर्थडे एन्जॉय कीजिए सर'
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 72वें जन्मदिन मना रहे हैं। आम जनता से लेकर तमाम राजनेता और फिल्म कलाकार भी उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन, कंगना रनौत से लेकर तमाम सितारों ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, अब शाहरुख खान का ट्विट काफी वायरल हो रहा है।
सुपरस्टार शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और सोशल मीडिया पर उनके लिए एक प्यारा सा जन्मदिन नोट लिखा। अपने नोट में, उन्होंने पीएम मोदी से एक दिन की छुट्टी लेने और अपने विशेष दिन एन्जॉय करने का भी आग्रह किया।

शाहरुख खान ने लिखा, "हमारे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए आपका समर्पण बहुत ही सराहनीय है। आपके पास अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की शक्ति और स्वास्थ्य हो। एक दिन की छुट्टी लीजिए और अपने जन्मदिन का आनंद लें, सर.. जन्मदिन की शुभकामनाएं.."
अपने जन्मदिन के मौके पर, प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में कुनो नेशनल में प्रोजेक्ट चीता लॉन्च किया, जो देश में विलुप्त घोषित होने के सात दशक बाद भारत में फिर से शुरू करने के महत्वाकांक्षी प्रयास था। इस प्रोजेक्ट के तहत नामीबिया से 8 चीतों को भारत लाया गया है। इन चीतों को ग्वालियर एयरपोर्ट तक विशेष विमान से लाया गया था। यहां से उन्हें चिनूक हेलिकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया। इसके बाद पीएम ने देश को संबोधित किया।
वहीं, शाहरुख खान के फिल्मों की बात करें तो, अभिनेता फिलहाल चेन्नई में 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वह नयनतारा के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी की 'डंकी' और दीपिका और जॉन अब्राहम के साथ 'पठान' है। तीनों फिल्में 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











