हॉलीवुड फिल्म में डॉन बने शाहरूख
अगर खबरों पर भरोसा किया जाए तो बॉलीवुड बादशाह शाहरूख खान हॉलीवुड की फिल्म एक्स्ट्रीम सिटी में काम करने वाले है। फिल्म का निर्देशन हॉलीवुड पटकथा लेखक पॉल श्रैडर करने वाले है।
टैक्सी ड्राइवर और अमरीकन गिगोलो जैसी हॉलीवुड फिल्मे बनाने वाले पॉल मुम्बई अंडरवर्ल्ड पर एक फिल्म बनाना चाहते थे उन्होने मुश्ताक शेख और अनुभव सिंहा के साथ एक करार किया है।
सुनने में आया है कि मुश्ताक शेख ने ही शाहरूख को एक्स्ट्रीम सिटी में काम करने को राजी किया है। मुश्ताक ने शाहरूख की फिल्म ओम शाति ओम और बिल्लू की पटकथा लिखी थी। फिलहाल मुश्ताक रा 1 की पटकथा लिख रहें है।
हॉलीवुड फिल्म एक्स्ट्रीम सिटी पर काम शुरू हो गया है। पॉल चाहते है कि भारत और अमरीका की जनता को लुभाने वाली फिल्म का निर्माण करेंगे।
anubhav sinha अनुभव सिंहा एक्स्ट्रीम सिटी पॉल श्रैडर मुश्ताक शेख शाहरूख खान mushtaq shiekh paul schrader shahrukh khan xtrme city


Click it and Unblock the Notifications