दिवाली 2022 का प्लान हुआ बंपर फेल: सलमान खान का किसी का भाई किसी की जान टीज़र और शाहरूख खान का पठान टीज़र

फैन्स के लिए दिवाली 2022 बड़ा धमाका करने वाली थी। रिपोर्ट्स थीं कि शाहरूख खान [Shahrukh Khan] की फिल्म पठान का टीज़र और सलमान खान [Salman Khan] की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीज़र एक साथ दिवाली पर रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये प्लान बदल चुका है। किसी का भाई किसी की जान का टीज़र जहां दिवाली पर ही रिलीज़ होगा।
वहीं दूसरी तरफ, शाहरूख खान की पठान का टीज़र दिवाली पर नहीं रिलीज़ होगा। या तो शाहरूख खान की फिल्म का टीज़र, उनके जन्मदिन 2 नवंबर को रिलीज़ हो सकता है। या फिर इसकी तारीख बाद में तय की जाएगी। लेकिन दिवाली पर शाहरूख खान की पठान और सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का टीज़र एक साथ दिवाली पर नहीं रिलीज़ किया जाएगा।
सलमान खान की कभी ईद कभी दिवाली, इस साल दिसंबर में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब ये फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है और ईद 2023 पर रिलीज़ होगी। वहीं शाहरूख खान की पठान, 25 जनवरी 2023 को रिलीज़ होनी है। दिवाली 2022 वैसे भी फिल्मों के लिए नया साल हो जाता है।
दिवाली पर ढेरों फिल्मों की अनाउंसमेंट होती है और इसलिए फैन्स पठान और किसी का भाई किसी की जान के टीज़र देखने के लिए भी उत्साहित थे। पर फिलहाल, शाहरूख खान की पठान की झलक के लिए अब थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications












