शाहरुख खान का 'पठान' लुक देख आई डॉन 2 की याद? तगड़े धमाके के लिए हो जाइए तैयार!
सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस इस समय काफी बेसब्री से राह देख रहे हैं कि शाहरुख खान अपनी फिल्म का ऐलान काफी जल्दी करने वाले हैं। इसी को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की खबर शाहरुख खान को लेकर सामने आती रहती है। काफी समय से चर्चा है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ शाहरुख खान फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म को लेकर काम भी शुरु हो चुका है।
यही कारण है कि शाहरुख खान का नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि पठान लुक डॉन 2 से कॉपी किया गया है। हाल ही में शाहरुख खान.. दुबई में आईपीएल के दौरान अपनी टीम केकेआर को चियर करते नजर आए थे और इस दौरान उनका ये लुक काफी ज्यादा चर्चा में हैं। शाहरुख खान की इस तस्वीर की तुलना डॉन 2 से हो रही है और माना जा रहा है कि इस लुक के साथ फिल्म पठान में वो काफी तगड़ा धमाका करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications