..................... शाहरुख खान की पठान में जॉन अब्राहम अंडरकवर आतंकवादी की भूमिका निभायेंगेShahrukh Khan Pathan John Abraham plays undercover terrorist role here read detail - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की पठान में जॉन अब्राहम बनेंगे खूंखार विलन, खतरनाक एक्शन, सामने आयी पूरी डिटेल !

शाहरुख खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म पठान में जॅान अब्राहम निगेटिव किरदार में दिखाई देंगे ये पहले साफ हो चुका है। लेकिन अब उनके किरदार को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पठान एक्शन से लकदक फिल्म होने वाली है। जिसके लिए शाहरुख खान भी नए लुक में दिख रहे हैं।

ये पहला मौका ऐसा होगा जब पर्दे पर शाहरुख खान के सामने जॅान अब्राहम होंगे। ऐसे में जॅान अब्राहम के किरदार को लेकर ये डिटेल सामे आयी है वह इसमें एक अंडरकवर आतंकवादी की भूमिका निभायेंगे। बॅालीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार जॅान अब्राहम इस फिल्म में ऐसे किरदार निभा रहे हैं जिसके लिए पैसा ही सबकुछ है।

Shahrukh Khan, Pathan, John Abraham

वो पैसे पाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहता है। वो किसी देश या धर्म का नहीं है। उसको सिर्फ एक ही बात समझ में आती है वो है पैसा। पठान में जॅान अब्राहम का किरदार रूसी माफिया के लिए काम करता है। जो भारत के लिए बंदूक का रैकेट चलाता है। इसी रैकेट को लेकल शाहरुख खान पठान में एक मिशन पर निकलते हैं। यहां पर जॅान ने इस किरदार के लिए अपना वजन भी कम किया है। वह इसमें दुबले नजर आयेंगे।

वहीं वह कई बार बॅाडी के साथ भी दिखाई देंगे। ऐसे में शाहरुख खान और जॅान के बीच काफी जबरदस्त एक्शन सीन देखना इस फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट होने वाली है। दूसरी तरफ पठान में सलमान खान का भी कैमियो 20 मिनट का होगा। जो कि टाइगर बनकर फिल्म में पठान का साथ देते हुए नजर आयेंगे।

दीपिका पादुकोण भी एक खास भूमिका में एक्शन करती हुईं दिख सकती हैं। शाहरुख खान इसमें एक खास एजेंट की भूमिका में हैं। रिपोर्ट अनुसार शाहरुख खान की ये दो साल से अधिक समय के बाद रिलीज होने वाली कमबैक फिल्म ईद 2022 पर रिलीज होगी। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X