..................... Shahrukh Khan's Pathan and Salman Khan's Tiger 3 to release in 2nd half of 2022! 'पठान' और 'टाइगर 3' के साथ 2022 में धमाका करने को तैयार हैं शाहरुख और सलमान- जल्द होगी घोषणा! - Hindi Filmibeat

'पठान' और 'टाइगर 3' के साथ 2022 में धमाका करने को तैयार हैं शाहरुख और सलमान- जल्द होगी घोषणा!

महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमाघर खोल दिये जाएंगे। इसके बाद से पिछले दो दिनों में 15 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। लगभग सभी एक्टर्स 2021, 2022 में अपनी अपनी फिल्मों के साथ तैयार हैं। लेकिन फैंस को बेसब्री से इंतजार शाहरुख खान की पठान और सलमान खान स्टारर टाइगर 3 की घोषणा की।

यशराज फिल्म्स ने अपनी चार फिल्मों की रिलीज का ऐलान किया, बंटी और बबली 2, पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और शमशेरा शामिल हैं। लेकिन पठान और टाइगर 3 को लेकर कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। ऐसे में फैंस लगातार दोनों फिल्मों को टैग कर सोशल मीडिया पर ट्विट कर रहे हैं।

pathan-tiger3

अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पठान और टाइगर 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट दी है, जिसके अनुसार दोनों फिल्में साल 2022 के सेकेंड हॉफ में रिलीज होने वाली है।

खास बात यह है कि 2022 की ज्यादातर फेस्टिव डेट्स लॉक हो चुकी हैं। ईद, दिवाली, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस से लेकर क्रिसमस, गांधी जयंती.. सबसे डेट्स लॉक हैं। ऐसे में अब पठान और टाइगर 3 कौन सी तारीख चुनती है, देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X