शाहरुख खान की पठान के डिजिटल राइट्स का सबसे महंगा सौदा , इतने करोड़ सुन चौंक जायेंगे!
शाहरुख खान की पठान 250 करोड़ के अधिक बजट के साथ बनाई जा रही है। साल 2023 जनवरी में शाहरुख खान,दीपिका पादुकोण और जॅान अब्राहम की पठान रिलीज होगी। ऐसे में मिली जानकारी अनुसार यह रिपोर्ट सामने आ रही है कि पठान के डिजिटल राइट्स को कई अधिक करोड़ में बेचा गया है।

बता दें कि 2 फिल्म के बजट को मिलाकर पठान के डिजिटल राइट्स की डील हुई है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार यशराज फिल्म्स की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म में दिखाने के लिए मेकर्स को 210 करोड़ की रकम मिली है।

अमेजन प्राइम पर शाहरुख खन
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की इस फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम को मिले हैं। हालांकि मेकर्स या फिर किसी ओटीटी प्लेटफॅार्म ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। पठान साल 2023 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताई जा रही है।

शाहरुख एक्शन सुपरहीरो
हॅालीव़ुड स्तर के एक्शन के साथ पठान में शाहरुख एक्शन सुपरहीरो की तरह जीरो फिल्म के बाद वापसी करेंगे। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया,आशुतोष राणा, जॅान अब्राहम के साथ एक बड़ी मल्टी स्टार फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान 3 साल बाद वापसी कर रहे हैं।

पठान कलाकारों की फीस
जॉन अब्राहम की पठान में ग्रे सेड भूमिका बताई जा रही है। ऐसे में रिपोर्ट अनुसार जॉन अब्राहम को पठान के लिए 25 करोड़ के करीब की फीस मिली है। दीपिका पादुकोण की फीस 20 करोड़ के करीब और शाहरुख खान की पठान के लिए फीस 70 करोड़ से अधिक की बताई है।


Click it and Unblock the Notifications