..................... Shahrukh Khan's Pathaan vs Hrithik Roshan's Fighter vs John Abraham's Tehran to clash on Republic Day 2023? शाहरुख खान स्टारर 'पठान' के ऐलान के साथ ही बड़ी हलचल, पोस्टपोन होने वाली है 2023 की दो बड़ी फिल्में! - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान स्टारर 'पठान' के ऐलान के साथ ही बड़ी हलचल, पोस्टपोन होने वाली है 2023 की दो बड़ी फिल्में!

2 मार्च को दिन शाहरुख खान फैंस के लिए काफी खास रहा। यशराज फिल्म्स ने किंग खान की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' की घोषणा कर दी है। शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये तीन भाषा में आने वाली है- हिंदी, तमिल और तेलुगु। कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर बेसब्र हो चुके हैं। जबसे फिल्म की घोषणा हुई है, ट्विटर पर लगातार शाहरुख ट्रेंड कर रहे हैं।

वहीं, फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो पठान के ऐलान के साथ ही बड़ी हलचल मच चुकी है। फिल्म 2023 के गणतंत्र दिवस पर आ रही है.. और खास बात है कि इसी डेट को पहले ऋतिक रोशन- दीपिका की 'फाइटर' और जॉन अब्राहम की 'तेहरान' लॉक कर चुकी है।

shahrukh-khan-pathaan-vs-hrithik-roshan-fighter-vs-john-abraham-tehran-to-clash-on-republic-day-2023

अब जबकि पठान इसी दिन आ रही है, काफी उम्मीद है कि फाइटर और तेहरान की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया जाएगा। इसके पीछे बड़ी वजह है। पठान और फाइटर दोनों ही फिल्में सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं, जाहिर है वो खुद दोनों फिल्में क्लैश नहीं करना चाहेंगे.. क्योंकि दोनों ही बेहद बड़ी बजट पर बनी फिल्में हैं।

दीपिका पादुकोण vs दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण vs दीपिका पादुकोण

वहीं, पठान और फाइटर.. दोनों ही फिल्मों में मेनलीड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। और दोनों ही एक्शन फिल्में हैं। लिहाजा, फाइटर की रिलीज डेट पोस्टपोन होना फाइनल ही माना जा रहा है।

जॉन अब्राहम vs जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम vs जॉन अब्राहम

वहीं, दूसरी फिल्म है तेहरान.. जो कि जॉन अब्राहम अभिनीत एक एक्शन फिल्म है। खास बात है कि पठान में भी जॉन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। लिहाजा, एक दिन वो अपनी दो बड़ी फिल्में तो रिलीज नहीं करना चाहेंगे। ऐसे में तेहरान का आगे बढ़ना भी लगभग तय माना जा रहा है।

किंग इज बैक

किंग इज बैक

2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख खान सीधे पठान में नजर आने वाले हैं। जाहिर है फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र हैं। पठान की घोषणा के साथ ही फैंस का उत्साह चरम पर है।

ट्विटर पर पठान, किंग इज बैक, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम.. सभी ट्रेंड कर रहे हैं। पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा।

आगे बढ़ी रणबीर- श्रद्धा की फिल्म

आगे बढ़ी रणबीर- श्रद्धा की फिल्म

दिलचस्प बात है कि 25 जनवरी को ही पहले रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक- कॉमेडी भी रिलीज होने वाली थी। जिसका निर्देशन लव रंजन कर रहे हैं। लेकिन ये फिल्म पोस्टपोन होकर अब 8 मार्च 2023 होली पर रिलीज हो रही है।

साल 2023 में रिलीज हो रही हैं बड़ी फिल्में

साल 2023 में रिलीज हो रही हैं बड़ी फिल्में

ईद से लेकर क्रिसमस तक.. निर्माता- निर्देशकों ने साल 2023 की बड़ी तारीखों को लॉक कर लिया है। ऋतिक रोशन, सलमान खान, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ.. सभी की फिल्में 2023 के लिए फाइनल हो चुकी हैं।

2023 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट

2023 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट

साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में अब तक शामिल हैं-

आदिपुरुष- 12 जनवरी
पठान- 25 जनवरी
फाइटर- 26 जनवरी
तेहरान- 26 जनवरी
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 10 फरवरी
लव रंजन की फिल्म- 8 मार्च
बुल- 7 अप्रैल
कभी ईद कभी दिवाली- ईद 2023
एनिमल- 11 अगस्त
बड़े मियां छोटे मियां- क्रिसमस 2023

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X