Pathaan: ओटीटी पर रिलीज होगी शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर पठान, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर देंखे फिल्म

shahrukh-khan-pathaan-to-release-on-this-ott-platform-know-when-and-where-to-watch

Pathaan: यशराज फिल्म्स की पठान ने छठे रविवार को भारत में 2.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जो एक खास रिकॉर्ड है। यह छठे रविवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान भारत में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो चुकी है। वहीं, अब फिल्म के ओटीटी रिलीज की चर्चा भी शुरु हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो पठान के ओटीटी राइट्स कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं।

पठान ने अपने छठे रविवार को एक बड़ी छलांग देखी। इसने भारत में 2.65 करोड़ को नेट कलेक्शन किया है, जिसमें से हिंदी में 2.55 करोड़, जबकि सभी डब किए गए संस्करण से 10 लाख की कमाई हुई है।

वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने 47.24 मिलियन डॉलर दर्ज किए हैं, जबकि भारत में कुल कलेक्शन 534.71 करोड़ (हिंदी - 516.30 करोड़, डब - 18.41 करोड़) पहुंच चुका है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1035.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

'पठान' कब और कहां होगी स्ट्रीम!

25 जनवरी को आई इस फिल्म को रिलीज के ठीक 3 महीने बाद.. यानि की 25 अप्रैल से ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। फिल्म के ओटीटी राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो को बेचे गए हैं।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म सिनेमाघरों में 40 दिन गुजार चुकी है और अभी भी मजबूती के साथ दौड़ रही है। पठान 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। बता दें, यदि आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'पठान' देखना चाहते हैं तो आपको अमेजन प्राइम वीडियो का सब्‍सक्रिप्‍शन लेना पड़ेगा। इसका सालाना प्लान 1,499 रुपए में आता है। वहीं अगर आप मासिक सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो इसके लिए 179 रुपए चुकाने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X