..................... Shahrukh Khan's Pathaan revives single screen theatres, which were shut in Covid, will re-open this week, see list - Hindi Filmibeat

Pathaan ने ठप्प सिनेमाघरों में फूंकी जान, कोविड में जहां लग गए थे ताले, फिर से खुलेंगे वो थियेटर्स, LIST

shahrukh-khan-pathaan-revives-single-screen-theatres-which-were-shut-in-covid-will-re-open-this-week

Pathaan revives single screen theatres: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। अब जबकि फिल्म की रिलीज में महज दो दिन रह गए हैं, हमें पक्की खबर है कि इस फिल्म की जबरदस्त चर्चा के कारण कई ऐसे सिनेमाघर, जो कोविड के कारण बंद हो गए थे, पठान के लिए फिर से खोले जा रहे हैं।

इस लिस्ट में कम से कम 25 सिनेमाघर हैं, जो राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में है। जाहिर है इन सिनेमाघरों के फिर से खुलने से लोगों को बहुत फायदा मिलेगा।

यशराज फिल्म्स द्वारा पठान के लिए अधिक से अधिक सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह YRF स्पाई यूनिवर्स में चौथी फिल्म है, लिहाजा, फिल्म को लेकर हर ओर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। हर तरफ शाहरुख खान के सुपरस्टारडम और पठान के बारे में हो चर्चा हो रही है.. जिससे सिनेमा व्यवसाय के लिए एक नई सुबह की शुरुआत हो सकती है, जिसने महामारी के दौरान बहुत कठिन समय देखा था।

ये हैं वे सिनेमाघर जो फिल्म पठान के साथ फिर से खुलने वाले हैं-

1) कोहिनूर सिनेमा, सूरतगढ़, राजस्थान।

2) जेम सिनेमा, जयपुर, राजस्थान।

3) गीता टॉकीज, हिंडौन, राजस्थान।

4) संगम सिनेमा, खंडेला, राजस्थान।

5) ड्रीमलाइट सिनेमा, सुजानगढ़, राजस्थान।

6) प्रकाश टॉकीज, नवलगढ़, राजस्थान।

7) जेआरसी मूवी पैलेस, फतेहपुर, राजस्थान।

8) ज्योति सिनेमा, इंदौर, मध्य प्रदेश।

9) कार्निवल आर मॉल, मुलुंड, मुंबई।

10) सिनेकमला पोंडा, गोवा।

11) प्रभात टॉकीज, गोंदिया, महाराष्ट्र।

12) लाजवंती टॉकीज, विश्रामपुर, छत्तीसगढ़।

13) प्रभात टॉकीज, बीना, मध्य प्रदेश।

14) एसजीएल हेरिटेज सिनेमा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड।

15) ज्ञान सिनेमा, महमूदाबाद, उत्तर प्रदेश।

16) कार्निवल टीजीआईपी सिनेमा, नोएडा, उत्तर प्रदेश।

17) पीडीआर सिनेमा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश।

18) एम सिनेमा, बिंदकी, उत्तर प्रदेश।

19) कविता सिनेमा, लोनी, उत्तर प्रदेश।

20) रामा सिनेमा, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।

21) सिनेशाइन सिनेमा, छिबरामऊ, उत्तर प्रदेश।

22) जे.सी. पैलेस सिनेमा, बदायूं, उत्तर प्रदेश।

23) कपिल सिनेमा, मवाना, उत्तर प्रदेश।

24) मधुवन सिनेमा, डासना, उत्तर प्रदेश।

25) राजकरन सिनेमा, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X