संसद तक पहुंचा Pathaan का जिक्र, टीएमसी सांसद ने की फिल्म की दिल खोलकर तारीफ, शाहरुख खान को कहा धन्यवाद

shahrukh-khan-pathaan-got-mention-in-parliament-tmc-leader-derek-o-brien-praises-film-in-rajya-sabha

Derek O'Brien on Pathaan: एक ओर जहां पठान बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है, वहीं फिल्म को लेकर राजनीतिक स्तर पर चर्चा लगातार जारी है। दरअसल फिल्म की रिलीज से पहले इसे काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। यहां तक की इसे बायकॉट करने की भी मांग की जा रही थी। लेकिन फिल्म रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

अब शाहरुख खान स्टारर पठान का जिक्र संसद तक पहुंच चुका है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म पठान की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि, "जो काम कोई पार्टी नहीं कर पाई, वो पठान ने कर दिखाया।" उन्होंने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद से लेकर शाहरुख खान, जॉन अब्राहम सभी को धन्यवाद कहा।

अपने स्पीच में डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, "आपने उन्हें बॉलीवुड बायकॉट करने को कहा। उन्होंने आपको एक सुंदर संदेश वाली फिल्म बनाकर दे दी। बहुत बहुत बधाई सिद्धार्थ आनंद (निर्देशक).. भारत के सबसे बड़े ग्लोबल एम्बेसडर ने बहुत अच्छा काम किया। फिल्म की पूरी टीम को बधाई। जो हम नहीं कर पाए, वो शाहरुख खान, डिंपल कपाड़िया और जॉन अब्राहम ने कर दिखाया है।"

उन्होंने आगे कहा, हम उनसे सीख रहे हैं। भारत के सबसे बड़े ग्लोबल एम्बेसडर से साथ खिलवाड़ ना करें। भारत जो कि विविधता से परिपूर्ण है, ये लाइनें फिल्म में दिखाई गई हैं।

बता दें, यशराज फिल्म्स की पठान सभी विवादों को पार करते हुए दुनियाभर में 8000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। महज 14 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। यह भारत में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

Read more about: pathaan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X