Box Office: Pathaan ने कश्मीर में तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, खबर मिलने पर शाहरुख ने किया ये काम

Pathaan Box Office:शाहरुख खान की पठान चार साल बाद रिलीज हुई। जिस तरह का विरोध पठान ने रिलीज से पहले देखा है, उससे बेहद अलग सफलता का नजारा पठान को दिखाई दे रहा है। सिनेमाघर में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम की इस फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। पठान ने फिर से एक बार शाहरुख खान को सुपरस्टार कैटेगरी में सबसे ऊपर लाकर खड़ा कर दिया है।
एक तरफ जहां पठान पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी हैं। वहीं पठान ने कश्मीर में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 32 साल में पहली बार ऐसा हुआ है। शाहरुख खान का क्रेज कश्मीर के सिनेमाघर में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। वहां के थिएटर मालिकों के लिए पठान पैसे की बारिश कर रही है। पठान के साथ कश्मीर घाटी के थिएटर में पूरे 32 साल बाद हाउसफुल का साइन देखने को मिला है।
लोकप्रिय मल्टीप्लेक्स चैन INOX Leisure Ltd ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि आज पठान को लेकर पूरे देश में क्रेज है। हम 32 साल बाद कश्मीर घाटी में हाउसफुल साइन को वापस लाने के लिए किंग खान के आभारी हैं। धन्यवाद शाहरुख खान। शाहरुख खान ने इसके जवाब में धन्यवाद बोला है। गौरतलब है कि पठान से पहले शाहरुख खान की फिल्म जीरो साल 2018 में रिलीज हुई।
जो कि असफल साबित हुई। जीरो में भी सलमान खान का कैमियो था। जो कि एक गाने तक सीमित था। लेकिन पठान में सलमान खान का 20 मिनट लंबा कैमियो है। जहां पर शाहरुख और सलमान दुश्मनों से फाइट करते हुए नजर आते हैं। शाहरुख और सलमान को एक साथ देखना फैंस के लिए पठान का डबल धमाका है। पहले दिन पठान ने 57 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन पठान की कमाई 69.50 करोड़ के करीब की बताई जा रही है। वीकेंड पर पठान की कमाई चार गुना होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications











