..................... शाहरुख खान की पठान बनेगी बड़ी एक्शन फिल्म टाॅम क्रूज से कनेक्शन, डायरेक्टर ने किया खुलासा।।Shahrukh Khan Pathaan become big action film connection with tom cruise director revealed  - Hindi Filmibeat

Pathaan:शाहरुख खान के पठान की सबसे तगड़ी डिटेल, क्या होगा टॉम क्रूज का खतरनाक एक्शन?

Pathaan

Pathaan: शाहरुख खान की पठान उनकी सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म को लेकर अब यह जानकारी सामने आ रही है कि इसका कनेक्शन टॅाम क्रूज के साथ हो रहा है।यशराज फिल्म्स की शानदार एक्शन फिल्म, पठान, आदित्य चोपड़ा के महत्वाकांक्षी जासूसी विश्व का हिस्सा है। वहीं कास्ट की बात की जाए तो इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं। अब यह बात सामने आई है कि पठान का टॉम क्रूज से बहुत बड़ा संबंध है जो कि दर्शकों के दिमाग को उड़ाने वाला है! पठान के निर्देशक सिद्धार्थ ने फिल्म में एक्शन सीन को लेकर खुलासा किया है कि जब भी शाहरुख खान के साथ किसी बड़ी एक्शन फिल्म की प्लानिंग की जाती है तो एक शानदार और काबिल टीम की जरूरत होती है। शुक्र है कि हमें एक ऐसी ए-टीम मिली जो पठान के साथ दृश्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ आए हैं। मैं केसी ओ'नील जैसे किसी व्यक्ति को पाकर खुश था, जिसने टॉम क्रूज के साथ बड़े पैमाने पर काम किया है।

कौन हैं केसी, हॅालीवुड के एक्शन मास्टर

कौन हैं केसी, हॅालीवुड के एक्शन मास्टर

चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं, केसी ओ नील। एमी पुरस्कार के लिए नामांकित केसी, हॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशकों में से एक के रूप में माना जाता है, जैक रीचर, मिशन इंपॉसिबल सीरीज की फिल्मों जैसी फिल्म में टॉम क्रूज की मृत्यु को मात देने वाले स्टंट के पीछे उन्हीं का दिमाग है।

पठान का एक्शन दिमाग हिला देगा

पठान का एक्शन दिमाग हिला देगा

केसी के साथ काम करने को लेकर सिद्धार्थ ने खजाना माना है। उन्होंने आगे कहा है कि उनके पास अनुभव का खजाना है। जिनके साथ किया गया काम दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगा। जो कि उनके हॅालीवुडके कामों से काफी मेल खाता है। केसी ने जिस तरह से प्लानिंग के साथ पठान को तैयार किया है। वह दर्शकों के दिमाग को हिलाकर रख देगा।

इस दिन होगी पठान रिलीज

इस दिन होगी पठान रिलीज

निर्देशक सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने तक वह किसी भी तरह की एक्शन सीन या फिल्म से जुड़ी जानकारी को लीक नहीं कर सकते हैं। बता दें कि केसी वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड, कैप्टन अमेरिका विंटर सोल्जर और मिशन इंपॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल के लिए 7 बार स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स के लिए नामांकित और 3 बार टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवार्ड्स की विजेता रही हैं।

शाहरुख की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

शाहरुख की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

उनके प्रतिभा के बलबूते पर उन्हें एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की सदस्यता और इलीट ब्रांड एक्स एक्शन स्पेशलिस्ट की सदस्यता भी हासिल की है।पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जीरो के बाद शाहरुख खान के इस एक्शन आधारित फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X