..................... Shahrukh Khan Pan Masala Ad Sparks Controversy Viral Video Shows Kids Linking SRK to Gutkha - Hindi Filmibeat

Shah Rukh Khan की वजह से गुटखा खा रहे नाबालिग बच्चे, एक ने तो कहा- 'जब वो नहीं मरा, तो हमें क्या होगा'

Shah Rukh Khan

Viral Video: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान जो भी करते हैं, वो उनके फैंस के लिए ट्रेंड बन जाता है। लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के बीच परेशानी पैदा कर दी है क्योंकि नाबालिग बच्चे शाहरुख की ऐड की वजह से काफी भ्रमित हो रहे हैं।

शाहरुख खान का विवादित ऐड

शाहरुख खान एक पान मसाला ब्रांड का एडवरटाइजमेंट करते हैं और वो पान मसाला कंपनी सिर्फ पान मसाला बेचने तक ही सीमित नहीं है। ये ब्रांड कुछ ऐसे प्रॉडक्ट्स भी बेचता है, जो आम लोगों की सेहत के लिए काफी हानिकारक है और उस प्रॉडक्ट का नाम है गुटखा।

ऐड की वजह से मचा बवाल

जी हां, शाहरुख विमल पान मसाला का प्रचार करते हैं लेकिन उसी ब्रांड का गुटखा आज गली-नुक्कड़, गांव-देहात में बिकता है। यही वजह है कि वो इस तरह के ब्रांड प्रॉडक्ट सेवन करने के लिए खुद को प्रेरित महसूस करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है।

नाबालिग बच्चे खा रहे गुटखा

एक वीडियो जो काफी वायरल हो रहा है, उसमें एक रिपोर्टर एक बच्चे से सवाल पूछता है कि 'आप गुटखा खा रहे हो, अगर मर जाओगे तो...?' जिस पर वो बच्चा कहता है- 'शाहरुख खान तो नहीं मरा, तो हम कैसे मर जाएंगे' इस पर रिपोर्टर पूछता है- 'शाहरुख खान कैसे मरेगा?' जिस पर वो बच्चा जवाब देता है- 'वो भी गुटखा खाता है सर'। जिस पर रिपोर्टर पलट कर सवाल पूछता है- 'शाहरुख खान गुटखा खाता है? किसने बताया तुमको' पलटकर बच्चा जवाब देता है- 'हमने प्रचार यानी एडवरटाइजमेंट में देखा है।'

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'ये वीडियो शाहरुख खान को भेजो'। कई लोगों ने तो शाहरुख की पत्नी गौरी खान को टैग करते हुए उनसे रिक्वेस्ट की कि वो शाहरुख को कहें कि वो इस तरह के ब्रांड को प्रमोट ना करें।

इस वीडियो से पता चलता है कि एक बॉलीवुड स्टार में लोगों को इंफ्लुएंस करने की कितनी ताकत होती है। खासतौर पर वो स्टार जिसे बॉलीवुड का किंग माना जाता है। लिहाजा, ये हर उस इंफ्लुएंशियल पर्सनैलिटी की जिम्मेदारी है कि वो अपने हर एक कदम पर नजर रखें ताकि उनके फैंस कहीं उन्हीं की वजह से किसी गलत राह पर ना चल पड़ें।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X