हिंदुस्तानी नहीं पाकिस्तानी है शाहरूख खान : बाल ठाकरे

Ra One
शाहरूख खान की फिल्म अब शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे के निशाने पर आ चुकी है, बाल ठाकरे ने शाहरुख की फिल्म ' रॉ वन' को फ्लॉप करार दिया है और कहा है कि शाहरुख को ऐक्टिंग भी नहीं आती। साथ ही बॉलीवुड के इस बादशाह को 'स्वयंभू निशान ए पाकिस्तान ' कहा है।

बाल ठाकरे ने अपने अखबार सामना में लिखते हुए शाहरुख को 'स्वयंभू निशान ए पाकिस्तान' करार दिया है। आगे लिखते हुए कहते हैं कि शाहरुख ने अपनी फिल्म के लिए बहुत मेहनत की, लेकिन रावण यानि रॉ वन तो रावण है। आखिर हिंदुस्तान में रावण की लंका को कौन पसंद करता सबने शाहरूख की लंका पर आग लगा ही दी।

रॉ वन के बारे में आगे बाल ठाकरे ने लिखते हुए कहा है कि दीवाली के दिन ही सेरिडॉन , एस्प्रीन , क्रोसिन जैसी सिरदर्द की गोलियां देश से खत्म हो गईं। जिसने भी रॉ वन देखी उसे यह गोली लेनी ही पड़ी। हिंदुस्तान में तो यह फ्लॉप है। देखते हैं दुबई और पाकिस्तान में यह कितना चलती है।

अमिताभ के बारे में शाहरूख कहते हैं कि उन्हें हम बॉलिवुड का सम्राट भी कह सकते हैं। अमिताभ की शालीनता देखने लायक होती है, वहीं शाहरुख बड़बोला है।

इस बारे में शाहरूख का कहना है कि कई बार अगर कुछ बातों का जवाब ना दे तो ही हम समझदार माने जाते हैं क्योंकि अगर हम कुछ कहते हैं तो इससे हमारी ही इनसल्ट होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X