Shahrukh Khan ने पीएम मोदी की मां को एक दिन बाद दी श्रद्धांजलि, लोग बोले- बड़ी जल्दी याद आ गया

बीते दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी का निधन हुआ था और इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे थे। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल थे जिन्होने इस खबर पर दुख व्यक्त किया था। इसके बाद पीएम मोदी की कुछ तस्वीरें अपनी मां के अंतिम संस्कार से सामने आईं थीं। लेकिन इस वक्त पठान स्टार शाहरुख खान ने एक पोस्ट किया है जिसके बाद से लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।
दरअसल शाहरुख खान ने आज पीएम मोदी की मां के लिए दुख व्यक्त किया है और एक पोस्ट करते हुए श्रद्धांजलि दी है। किंग खान ने लिखा, ''पीएम मोदी की माता जी हीराबेन की निधन पर दुख है,
उनको श्रद्धांजलि, मेरे परिवार की दुआएं आपके साथ हैं सर। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'' जैसे ही शाहरुख खान का ये पोस्ट सामने आया लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे है। जबकि कुछ लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

एक यूजर ने लिखा
एक यूजर ने लिखा, ''दो दिन बाद याद आयी आपको, भगवान आपको सदबुद्धि दे!'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''बहुत जल्दी आपको पता चल गया की हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी की माता का निधन हो गया है, शर्म आनी चाहिए आप जैसों को जिस देश का खाते पीते हो उस देश में क्या चल रहा है उसका खबर तक नहीं।''

तारीफ भी कर रहे हैं फैंस
हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जो कि शाहरुख खान की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''क्या इतने प्यारे व्यक्ति का कोई अब भी बायकाट होगा जो यह जानते हुए भी श्रद्धांजलि दे रहा है की उसके खिलाफ बोलने वाले ज्यादातर लोग उसी विचारधारा से आते हैं लेकिन फिर भी श्रद्धांजलि दी।

बायकॉट करने की मांग
यह होता है देश भक्ति, सम्मान और यही है इंसानियत। अब जहर उगलने वाला खुद देशद्रोही होगा।'' बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान का बायकॉट करने की मांग हो रही है।

प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं
शाहरुख खान इस वक्त कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और लगातार काम कर रहे हैं।

सलमान खान ने भी किया ट्वीट
सलमान खान ने हीराबेन को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा..प्रिय माननीय। पीएम श्री नरेंद्रभाई मोदी, मैं आपका दर्द महसूस कर सकता हूं क्योंकि मां को खोने से बड़ा कोई नुकसान नहीं है। जरूरत की इस घड़ी में भगवान आपको शक्ति दे..नरेंद्र मोदी


Click it and Unblock the Notifications