..................... Shahrukh Khan or Salman Khan may host Justin Bieber show - Hindi Filmibeat

जस्टिन बीबर के कंसर्ट में लगेगा शाहरुख या सलमान का तड़का..

शाहरुख खान या सलमान खान जस्टिन बीबर के शो को होस्ट कर सकते हैं।

By Shweta

जस्टिन बीबर का शो शुरू होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। हर कोई बेसब्री से उनका इंतजार कर रहा है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं लेकिन दोनों ग्रैमी अवार्ड विनर कैनाडा के सिंगर जस्टिन बीबर के कंसर्ट को होस्ट करने के लिएआमने सामने हैं

। पॉपस्टार जस्टिन बीबर 8 मई पर्पस टूर के लिए भारत आ रहे हैं जिसे व्हाइट फॉक्स ऑर्गनाइज कर रहा है। सूत्रों की माने तो 23 साल के सिंगर जस्टिन बीबर की मेहमान नवाजी में मुकेश अंबानी भी मौजूद रह सकते हैं। लेकिन फाइनल होस्ट का फैसला जस्टिन बीबर के भारत आने के बाद हो सकता है।

shahrukh-khan-or-salman-khan-may-host-justin-bieber-show

ये कहानी यहीं खत्म नहीं होती है बल्कि कंसर्ट की ओपनिंग के दौरान दो आने वाली फिल्म की टीम में कांटे की टक्कर चल रही है। एक मेरी प्यारी बिंदू और श्रद्धा कपूर की हाफ गर्लफ्रेंड।दोनों फिल्म के मेकर्स फिल्म को प्रमोट करना चाहते हैं। लेकिन दोनों टीम इसे एक्सक्लूसिव प्रमोट करना चाहते हैं।

इसके अलावा शो में कई और गेस्ट भी शामिल होंगे जिसमें अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह , करण जौहर और गौरी खान शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X