शाहरुख ने सहा दर्द तो चेन्नई एक्सप्रेस हुई हिट!
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के दौरान काफी दर्द झेला है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इतना दर्द सहने के बावजूद शाहरुख ने अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी की है तो उनकी फिल्म तो हिट होनी ही है। वक्त गवाह रहा है कि जिस भी एक्टर ने अपनी फिल्म के दौरान चोट खाई है और दर्द सहा है वो फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा के गयी है। खुद शाहरुख खान के साथ ऐसा कई बार हो चुका है। चेन्नई एक्सप्रेस शाहरुख खान की इस साल की पहली रिलीज है और शाहरुख खान के फैन्स को बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार है।
चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को चोट लग गयी थी। डॉक्टरों के अनुसार शाहरुख को पहले ही अस्पताल में एडमिट हो जाना चाहिए था। लेकिन शाहरुख खान पहले आईपीएल और अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिगं निपटाना चाहते थे। शाहरुख नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो या फिर आईपीएल के दौरान उनकी टीम को अकेला सा महसूस हो। लेकिन अब चूंकि शाहरुख के सभी कमिटमेंट्स पूरे हो चुके हैं तो वो आखिरका अपनी सर्जरी कराने पहुचं गये।
खबर है कि शाहरुख खान की सर्जरी सफल हो चुकी है औऱ अभी वो अस्पताल में हैं। शाहरुख खान ने कहा है कि उन्हें ज्यादा दिन तक अस्पताल में नहीं रहना है। लेकिन अब देखना ये है कि डॉक्टर्स कितनी जल्दी शाहरुख को घर जाने की इजाजत देते हैं।
आइये जानेत हैं कि किन-किन फिल्मों में एक्टरों ने सहा है दर्द।


Click it and Unblock the Notifications











