"मुझे नहीं पता था कि सलमान खान बन पाऊंगा या नहीं!" - शाहरूख
शाहरूख खान ने हाल ही में अपने स्टारडम पर बात की। जब वो हर वो काम कर लेते थे जो उन्हें खुशी दे और उन्हें नहीं पता था कि कभी सलमान या आमिर बन पाएंगे या नहीं!
शाहरूख खान ने हाल ही में अपनी स्टारडम पर बात करते हुए उन दिनों को याद किया जब उन्होंने काम करना शुरू किया था और काफी स्ट्रगल किया था। शाहरूख ने अपने एक्टिंग के प्यार के बारे में बताते हुए कहा कि मैंने कोई भी रोल किया क्योंकि मुझे एक्टिंग करनी थी। फिर हीरो बनूं या विलेन।
मुझे उस वक्त कोई फर्क नहीं पड़ता था कि अमिताभ बच्चन या ऋषि कपूर नहीं बन पाउंगा या सलमान खान और आमिर खान नहीं बन पा रहा हूं या नहीं बन पा रहा हूं। मेरे लिए केवल एक्टिंग करना ज़रूरी था।

उस दौरान शाहरूख खान फिल्मों में अपना मुकाम ढूंढ रहे थे जबकि सलमान खान और आमिर खान कयामत से कयामत तक, मैंने प्यार किया के साथ डेब्यू कर सुपरस्टार बन चुके थे।
शाहरूख ने दीवाना से डेब्यू किया और फिर 1993 में जाकर उन्हें डर से पहचान मिली। और ये कमाल की बात है कि उनकी तब की कही बात आज तक सच है - बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान।
[#Kundali: सलमान 10...अजय 7...अक्षय 4...एक ही किस्मत!]
बॉलीवुड और स्टारडम दो ऐसी चीज़ें हैं जो साथ साथ चलती हैं। या फिर यूं कह लीजिए कि साथ साथ नहीं चलती हैं। दरअसल, बॉलीवुड में जगह तो सबको मिल जाती है लेकिन स्टारडम बहुत ही कम लोगों को मिल पाता है।
देखिए कैसा रहा है बॉलीवुड में स्टारडम का सफर -


Click it and Unblock the Notifications