फिल्में करने को मेरा दिल मान ही नहीं रहा है - शाहरूख खान ने अनाउंस किया लंबा ब्रेक
शाहरूख खान फैन्स को शायद ये खबर सुनकर अच्छा ना लगे लेकिन फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में शाहरूख खान ने साफ कह दिया है कि वो फिल्मों से एक ब्रेक ले चुके हैं। शाहरूख खान ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए कहा कि उनका दिल अब फिल्में करने को मान ही नहीं रहा है। वो केवल अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं।
शाहरूख खान का कहना है कि अमूमन हम एक फिल्म के खत्म होते ही तीन चार महीनों के अंदर ही दूसरी फिल्म शुरू कर देते हैं। लेकिन अब मैं थोड़ा रूकना चाहता हूं। शाहरूख खान फिलहाल गौरी खान और अबराम खान के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं और वो जल्दी वापसी करने के मूड में कतई नहीं हैं।

इससे पहले भी शाहरूख खान ने एक इंटरव्यू में कहा," मैंने कहा था कि मैं जून में अपना अगला प्रोजेक्ट अनाउंस करूंगा लेकिन मैं जून में भी अब ऐसा कुछ नहीं करना चाहूंगा। मैंने 15 - 20 स्क्रिप्ट पढ़ी हैं, दो तीन पसंद भी आई हैं लेकिन फिलहाल मैं काम नहीं करना चाहता हूं। मैं बस फिल्में देखना चाहता हूं, किताबें पढ़ना चाहता हूं।"
शाहरूख खान ने अपने बच्चों के साथ समय बिताने पर भी बात करते हुए कहा कि मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं और थोड़ा समय मैं उनके साथ भी बिताना चाहता हूं। हालांकि खबर थी कि शाहरूख खान अटली की अगली फिल्म में नज़र आएंगे वहीं उनके थालापति 63 में विलेन बनने की भी खबरें थीं।


Click it and Unblock the Notifications











