पठान देखकर बेटे AbRam ने शाहरुख खान से कही इतनी बड़ी बात, सुपरस्टार ने किया रिवील

Shahrukh Khan, , Abram

AbRam's Reaction To Pathaan: पठान के साथ शाहरुख खान लगभग चार सालों के बाद बड़ी स्क्रीन पर आए हैं और आते ही सुपरस्टार ने तहलका मचा दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड गढ़ रही है। पठान ने महज तीन दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जहां समीक्षकों से फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, वहीं फैंस का क्रेज भी हर तरफ देखा जा सकता है।

जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री पठान की सफलता का जश्न मना रही है, इस बीच शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैंस के साथ एक बार फिर #AskSRK सेशन रखा.. जहां उन्होंने तमाम सवालों से जवाब दिये। एक फैन ने किंग खान से सवाल करते हुए पूछा कि पठान देखकर अबराम का क्या रिएक्शन रहा? जिस पर किंग खान ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि अबराम ने ना जानें क्यों.. लेकिन कर्मा की बात की।

ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए शाहरुख खान ने लिखा- "मुझे नहीं पता कैसे, लेकिन अबराम ने फिल्म देखकर कहा कि पापा, यह सब कर्म है. और इस बात में तो मैं भी भरोसा करता हूं."

फैंस से बातचीत करते हुए शाहरुख खान ने पठान की सफलता पर भी खुशी जताई और फिल्म का पूरा श्रेय निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को दिया। शाहरुख ने कहा कि, हम सबने सिर्फ इन दोनों के विजन पर पर्दे पर लाने का काम किया है। वहीं, जब एक फैन ने पूछा, "ये रिकॉर्ड्स देखने के बाद आपको कैसा लग रहा है?" शाहरुख ने अपने मजेदार अंदाज में जवाब दिया, "हा हा लगता है अब गांव वापस चला जाऊं.."

गौरतलब है कि पठान यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जहां शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में दिखे। फिल्म ने फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचाया हुआ है। पठान ने भारत में 166.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 112 करोड़ कमा लिये हैं। फिल्म ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है।

More from Filmibeat

Read more about: shahrukh khan pathaan abram
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X