मुझे पता था कि जब हैरी मेट सेजल में कोई कहानी नहीं है, मुझे लगा चल जाएगी - शाहरूख खान
शाहरूख खान अपनी अगली फिल्म ज़ीरो के प्रमोशन में जुट गए हैं और अब इस दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पिछली फिल्म जब हैरी मेट सेजल के फ्लॉप होने के बारे में बात की। शाहरूख खान ने कहा कि मैंने जब वो फिल्म साइन की थी तब भी मुझे मालूम था कि इस फिल्म की कोई कहानी नहीं है।
शाहरूख खान ने आगे बताया कि मुझे जब हैरी मेट सेजल की सबसे अच्छी बात यही लगी थी कि फिल्म की कोई कहानी है ही नहीं। बस दो लोग एक अंगूठी के पीछे पागल हुए जा रहे हैं। मैं किसी को निराश करना नहीं चाहता था। मुझे लगा कि ज़िंदगी का एक पहलू ये भी है, slice of life तरह की फिल्म है लोगों को पसंद आएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

वहीं आगे शाहरूख खान ने कहा इस बार फिर मुझे इसी तरह की एक कहानी ऑफर हुई स्लाईस ऑफ लाइफ की तरह की। मैंने कहा नहीं इस बार बिना कहानी के कोई कहानी नहीं करूंगा। मुझे पूरा का पूरा पकवान बनाके दो। शाहरूख खान की अगली फिल्म ज़ीरो के ट्रेलर को हर जगह काफी सराहना मिली।
फिल्म में दो प्रेम कहानियां नज़र आ रही हैं एक अनुष्का और शाहरूख और दूसरी कैटरीना और शाहरूख की। बस पिछली बार की तरह ये रोमांस फीका ना रह जाए। दिलचस्प ये है कि बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में थीं जिनका प्रचार बेहतरीन प्रेम कहानी के तौर पर हुआ लेकिन वो बहुत बड़ी फ्लॉप हुईं -


Click it and Unblock the Notifications