मुझे नहीं पता कि इतने सारे लोग मेरे घर के सामने भीड़ जमा करके खड़े क्यों होते हैं - शाहरूख खान
शाहरूख खान ने 1992 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। 26 सालों से वो फैन्स को अपना दीवाना बनाए हुए हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम भी दीवाना था। धीरे धीरे शाहरूख खान रोमांस के बादशाह कहलाने लगे और आज सब उन्हें किंग खान के नाम से जानते हैं। इन 26 सालों में शाहरूख खान की स्टारडम कहां से कहां पहुंच गई, ये सबने देखा।
लेकिन शाहरूख खान से इस स्टारडम के बारे में पूछो तो वो थोड़ा सा झिझक जाते हैं। एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते हुए शाहरूख ने बताया कि मुझे ये इमेज या स्टारडम जैसी चीज़ मेरे लिए नहीं है। मुझे नहीं पता कि ये बन कैसे गई। मुझे नहीं पता कि लोग क्यों मेरे घर के सामने खड़े हो जाते हैं और मेरा इंतज़ार करते हैं।

जो कुछ भी वो मेरे बारे में जानते हैं, या जो भी उन्होंने देखा है वो एक फिल्म है, जिसमें मैं, एक्टिंग कर रहा हूं। वो तो सच भी नहीं है। तो मैं इस स्टारडम को सच कैसे मान लूं। मैं तो बस पांच फीट नौ इंच का आदमी हूं जो रोज़ अपने काम पर जाता है और एक्टिंग करता है।
शाहरूख खान आजकल, अपनी फिल्म ज़ीरो प्रमोट कर रहे हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में शाहरूख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा दिखाई देंगी। फिल्म हर आदमी के अंदर की कमियों का जश्न मनाती है।
वैसे जानिए बॉलीवुड को अब तक क्यों नहीं मिल पाया है दूसरा शाहरूख खान -


Click it and Unblock the Notifications