"मैं किसी हीरो के साथ सोऊं या हीरोइन के, मेरी पत्नी को फर्क नहीं पड़ता"
शाहरूख खान आखिरकार अपने से जुड़ी अफवाहों पर खुलकर सामने आए हैं।
शाहरूख खान जब भी बोलते हैं बिल्कुल खरा बोलते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा बोला जिसके बारे में वो कभी बात नहीं करते हैं। शाहरूख खान ने अपने अफेयर के बारे में बात की।
वो अफेयर जो कभी था या नहीं था पता नहीं लेकिन मीडिया ने उनके और प्रियंका चोपड़ा के बारे में हेडलाइन्स हमेशा बनाईं। बहरहाल, पहली बार शाहरूख ने इस बारे में खुलकर बात की।

कॉस्मोपॉलिटन नाम की मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में शाहरूख ने कहा कि लोगों ने मुझे गे कहा है। ये कहा है कि मैं कई हीरो और हीरोइनों के साथ सोता हूं। पर मैं 20 साल से काम कर रहा हूं और इसलिए मेरी पत्नी को भी पता है कि काम के अलावा मेरे पास किसी चीज़ के लिए समय नहीं है।
[जब कोई रणबीर कपूर से सलमान खान बन जाए तो यही फर्क पड़ता है!]
बल्कि मैं किसी हीरो के साथ सोऊं या फिर हीरोइन के साथ उसे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता। हम इतने साल साथ में गुज़ार चुके हैं कि पति पत्नी कम और भाई बहन ज़्यादा लगते हैं।
ऐसे में अगर मैं घर पर आ जाता हूं तो लगता है कि हमारी नई नई शादी हुई है क्योंकि मैं घर पर काम की वजह से बहुत कम रह पाता हूं और इस चीज़ को मैं मिस करता हूं और दुखी भी रहता हूं कि घर पर समय कम दे पाता हूं।
[मेरे बेटे ने अपने अफेयर के बारे में मुझे बताया ही नहीं - शाहरूख]
शाहरूख खान उन चंद लोगों में से हैं जिनकी फैन फॉलोइंग ऑन स्क्रीन से ज़्यादा ऑफ स्क्रीन बढ़ती गई। लोगों को उस बंदे से प्यार हो गया जो अचानक एक दिन दिल्ली की लड़कों से घूमता हुआ आया और मुंबई की गलियों में धड़कने लगा।
शाहरूख खान जब भी बोलते हैं हर बार आपको उनसे थोड़ा सा ज़्यादा प्यार हो जाएगा। चलिए फिल्मों में तो उनके पास राइटर होता है लेकिन ऑफ स्क्रीन भी शाहरूख खान का हर बयान आपको उन्हें अपने दिल का थोड़ा सा हिस्सा और दे देगा।
शाहरूख खान अगर 24 सालों से दिलों पर राज कर रहे हैं तो उसका कारण हैं उनकी यही बातें जो उन्हें सबसे अलग बनाती हैं। जिनमें एक चुटकी खान का इफेक्ट होता है लेकिन उसकी कीमत बहुत ज़्यादा होती है। जानिए शाहरूख की ऐसी ही दिलचस्प बातें, जिनसे आप यूं ही कुछ ना कुछ सीख गए -


Click it and Unblock the Notifications











