"मेरे जैसे स्टार के साथ फैन जैसी फिल्म"...शाहरूख ने कुबूला FLOP SHOW
शाहरूख खान की फैन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप शो साबित हुई है और इस बात को शाहरूख खान ने भी कुबूल कर लिया है। फैन भले ही शाहरूख खान के करियर का बेहतरीन हिस्सा हो, लेकिन फिल्म में कुछ कमियां थीं ये तो सब मानेंगे।
पर अब शाहरूख खान ने खुद माना कि फैन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप शो साबित हुई है। लेकिन शाहरूख की मानें तो इसका कारण है फिल्म में गाने और नाच का नहीं होना।
[अगर हैं सलमान - अजय फैन तो रहन दे....तू नहीं समझेगा]
शाहरूख खान ने कहा कि, "जब आशुतोष गोवारिकर स्वदेस बना रहा था मैंने उससे कहा था कि ये फिल्म नहीं चलेगी। और वैसा ही हुआ, लेकिन उसे वो फिल्म बनानी थी। ऐसा ही मनीष शर्मा की फैन के साथ भी था और इसी बात का सेलिब्रेशन करना चाहिए कि मेरे जैसे स्टार के साथ लोग ऐसी फिल्में बनाने की हिम्मत कर पाते हैं।"
वैसे फैन फ्लॉप है ये तो फैन के वीकेंड कलेक्शन से ही पता चल गया था। लेकिन शाहरूख खान जैसे स्टार 100 करोड़ के लिए भी तरस रहे हैं, ये थोड़ा ज़्यादा हो गया। देखिए उनकी पिछली 10 फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications

