सलमान खान को ऐसा बोलने की हिम्मत मैं नहीं कर सकता - शाहरूख खान
हाल ही में रिलीज़ ट्यूबलइट के बारे में लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। लेकिन एक बात पर हर किसी ने सहमति दी है। और वो ये है कि फिल्म का बेस्ट सीन था शाहरूख - सलमान का साथ आना। दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखकर, हर फैन गदगद हो गया था।
सलमान खान ने इस कैमियो पर बात करते हुए बताया था कि मैंने शाहरूख को फोन किया, उससे बात करना शुरू ही की थी कि उसने पूरी बात किए बिना ही फिल्म में काम करने के लिए हां बोल दी।

वहीं अब शाहरूख खान ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा, कि सलमान ने मुझे फोन करके इस रोल के बारे में बताया था। अब अगर सलमान खान आपको फोन करके किसी रोल के बारे में बता रहा हो तो उसे ना करने की हिम्मत मैं तो नहीं कर सकता।
बल्कि ये बताइए कि आखिर ऐसा कौन है जो सलमान खान को ना करने की हिम्मत कर दे। सलमान खान का कहना है कि उन्हें स्टारडम से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। स्टारडम सर में घुस जाए तो बहुत बवाल करती है।
इसलिए सलमान खान मानते हैं कि वो सुपरस्टार है ही नहीं। बल्कि सुपरस्टार तो शाहरूख खान हैं। वैसे जानिए कब कब शाहरूख सलमान फैन्स के बीच बुरी तरह वायरल हुए -


Click it and Unblock the Notifications











