मैंने संजय लीला भंसाली और रोहित शेट्टी से 10 बार कहा.. 'डेट घिसका लें.. लेकिन....'
हाल ही में huffington post को दिए इंटरव्यू में शाहरूख खान ने साफ साफ कहा कि वे नहीं चाहते थे कि 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' आपस में क्लैश हो। शाहरूख ने सुल्तान- रईस के टल गई क्लैश को.. दिलवाले- बाजीराव मस्तानी से बिल्कुल अलग बताया।

किंग खान ने कहा कि यहां हम सब दोस्त हैं.. आदित्य चोपड़ा, सलमान खान और मैं। मुझे रईस की डेट घिसकाने में कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन दिलवाले की रिलीज के समय काफी दिक्कतें आई थी। दोनों प्रोडक्शन हाउस बराबरी खोज रही थी।
#CoolFriends: जब सलमान खान के घर शाहरूख ने गुजारी रात.. और फिर..
शाहरूख ने कहा- मैंने संजय लीला भंसाली से 10 बार कहा होगा कि डेट बदल लें। मैंने इरोज से जाकर भी बात की थी। जब बाजीराव मस्तानी की टीम नहीं मानी.. तो मैंने रोहित शेट्टी से भी कहा कि रिलीज डेट बदल लें.. लेकिन दोनों में से किसी ने भी बात नहीं मानी।
यहां तक की मुझे एक से यह भी सुनने को मिला कि पंडित जी ने डेट फिक्स की है। फिर मैंने समझ लिया कि यह पूरा मामला अब लॉजिक से ऊपर जा चुका है। लिहाजा, इन सबमें end result अफसोसजनक रहा।
OUCH.. शाहरूख नहीं करना चाहते थे 'स्वदेस'.. इस फिल्म पर थी नजर!
दिलवाले मुश्किल से अपना बजट निकाल पाई.. उसके लिए इंटरनेश्नल मार्केट को धन्यवाद। लेकिन मुझे आज तक यह तर्क समझ नहीं आया कि डेट फाइनल हो गई तो अब बदल नहीं सकती।


Click it and Unblock the Notifications
