मैं जानता हूं कि लोग अबराम को आर्य़न का नाजायज़ बेटा कहते हैं - शाहरूख खान

शाहरूख खान ने हाल ही में टेड टॉक में दिल खोलकर बात की और पहली बार उन्होंने इस अफवाह पर बात की जिसकी मानें तो अबराम आर्यन खान का नाजायज़ बेटा है।

शाहरूख खान एक इंटरटेनर भले ही हों लेकिन बातें दिल खोलकर करते हैं। अब उन्होंने टेड टॉक में अपने परिवार और अपने बच्चों के बारे में बात की। शाहरूख खान ने बताया कि एक बहुत ही वाहियात अफवाह थी कि अबराम आर्यन का बेटा है।

शाहरूख ने बताया कि जब ये खबर उड़ी तो मेरा बेटा 15 साल का था और उसे इससे काफी फर्क पड़ा था। लेकिन मैं बस उसे समझाता था। धीरे धीरे उसने मीडिया को हैंडल करना सीख लिया पर हां वो दुखी बहुत हुआ था।

shahrukh-khan-opened-up-on-ridiculous-rumors-aryan-being-abram-s-dad

शाहरूख खान की बात से ये तो साफ हो गया था कि वो हर बात पढ़ते हैं। और वाकई लोगों को अफवाहें फैलाने से पहले 10 बार सोचना चाहिए। वैसे ये तो शाहरूख खान की सीरियस मोड था।

शाहरूख जब मज़ाक के मूड में रहते हैं तो भी हाज़िरजवाब रहते हैं। एक बार उनसे पूछा गया कि अबराम किसे डेट कर रहे हैं तो शाहरूख खान का जवाब काफी दिलचस्प था।

शाहरूख ने भी आराम से जवाब दिया कि मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं। वो मेरे साथ बैठकर मज़ाक करते हैं और हम एक दूसरे की टांग खींचते हैं पर ये दिल वाला मामला वो मुझे नहीं बताते।

ये सब बातें वो अपनी मां से ही करते होंगे शायद तो गौरी को ही पता होगा कि कौन किसको डेट कर रहा है। ना वो मुझे बताते हैं और ना ही मैं उनसे पूछता हूं कि उनका रोमांस कैसा चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X