COOL: पड़ोसी हैं सुलतान - रईस....शाहरूख-सलमान साथ कर रहे शूट!
शाहरूख खान और सलमान खान को एक साथ देखना अब कोई बड़ी बात नहीं है। जिस लेवेल पर इनकी दोस्ती है सब कुछ सुपरकूल लगता है। लेकिन इस बात को कोई नकार नहीं सकता कि सुलतान और रईस एक साथ ईद पर भिड़ने को तैयार है।
पर हम आपको देते हैं एक दिलचस्प खबर। ये दोनों फिल्में पड़ोसी हैं! दरअसल, सलमान खान की सुलतान शूट पर हाल ही में रईस के शाहरूख मिलने पहुंचे। लेकिन वजह और भी मज़ेदार है। रईस की शूटिंग बगल के सेट पर ही चल रही थी।
[मैं और सलमान सबसे लकी हीरो!]
बस जब शाहरूख को इस बात का पता चला तो वो झट सुलतान के सेट पर पहुंच गए। इसके बाद सलमान शाहरूख ने साथ में वही किया जो वो करते हैं - मस्ती।
सलमान ने शाहरूख के फैन ट्रेलर की भी तारीफ की। फैन 15 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है और फिल्म के साथ मिलेगा सुलतान का टीज़र। हाल ही में सलमान ने साबित भी किया कि वो शाहरूख के जबरा फैन हैं -


Click it and Unblock the Notifications

