शाहरूख ने कहा- 'फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है.. लेकिन FINAL नहीं है....'
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म साहिर लुधयानवी की बॉयोपिक पर शाहरूख खान ने कहा कि फिलहाल फिल्म फाइनल नहीं है।
संजय लीला भंसाली और शाहरूख खान की आने वाली फिल्मों को लेकर काफी समय से चर्चा है। खबरों में है कि साहिर लुधयानवी की यह बॉयोपिक इरफान खान, फवाद खान से होते हुए आखिर में शाहरूख के पास आ चुका है।
बहरहाल, रईस प्रमोशन के दौरान जब शाहरूख से इस फिल्म से संबंधित सवाल किये गए तो उन्होंने कहा- हां, मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी है.. रेड चिलीज फिल्म कर रही है। मुझे खुशी है संजय लीला भंसाली रेड चिलीज से जुड़े। मैंने उनसे दो बार मुलाकात की है।

शाहरूख ने कहा- उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट दिखाई और मुझे पसंद भी आया। स्क्रिप्ट काफी अच्छी है, लेकिन फिलहाल कुछ कंफर्म नहीं है। मैं भंसाली से 27 या 28 मिलूंगा, यदि वे पद्मावती से फ्री रहे तो..


Click it and Unblock the Notifications