सलमान खान के 'रेप' कमेंट पर.. शाहरूख खान का REACTION.. अनोखा!

By Neeti

सलमान खान के रेप कमेंट पर शाहरूख खान का रिएक्शन सुनकर हैरान रह जाएंगे। जी हां, इस कंट्रोवर्सी पर लगभग बॉलीवुड के सभी सितारों ने कमेंट किया है। लेकिन शाहरूख खान ने जो कहा है, वह सबसे अलग है। और कहीं ना कहीं आप किंग खान से सहमत भी होंगे।

Shahrukh Khan

जब शाहरूख खान से सलमान खान की रेप कमेंट कंट्रोवर्सी पर सवाल किया गया तो, शाहरूख ने सीधे सीधे कहा- पिछले कुछ सालों ने मैंने खुद कई ऐसे बयान दिए हैं, जो नहीं देना था। मुझे नहीं लगता है कि मैं किसी के कमेंट पर जजमेंट दे पाउंगा।

''अब तो बस सलमान खान को फांसी लगाना ही रह गया है....''

शाहरूख ने कहा- सच कहा जाए तो यह किसी की साइड लेने की बात नहीं है। मैं खुद ही इतना ज्यादा बोल जाता हूं.. मैं कौन होता हूं जज करने वाला?

हम्मम.. कोई शक नहीं कि शाहरूख खान ने काफी साफ दिल से इस कंट्रोवर्सी पर कमेंट किया है। क्योंकि पिछले साल दिलवाले रिलीज से पहले उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।

गौरतलब है कि, एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने खुद की तुलना रेप पीड़िता से कर दी। सलमान खान ने कहा, सुल्तान की ट्रेनिंग करते करते मेरी ऐसी हालत हो गई थी कि मैं रेप विक्टिम जैसा फील करता था। हालांकि सलमान ने यह बयान कहते ही तुरंत कहा कि इसे इग्नोर करें.. मुझे यह नहीं कहना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X