'फाइनल नहीं है सुल्तान vs रईस.. सलमान खान के साथ बैठकर करूंगा फैसला..'
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की 'सुल्तान' और शाहरूख खान की 'रईस' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फैंस से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की आंखे इस धमाकेदार क्लैश पर टिकी हैं। लेकिन साथ ही बॉक्स ऑफिस घमासान को लेकर सभी चितिंत भी हैं। क्योंकि यदि दोनों फिल्में साथ रिलीज होती हैं तो दोनों ही फिल्मों की कमाई पर असर दिखेगा।
खैर, फैन के प्रमोशन के दौरान जब शाहरूख खान से इस क्लैश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, फिलहाल यह क्लैश फाइनल नहीं है। शाहरूख खान ने कहा कि, मैं और सलमान खान आपस में बैठ कर इस बारे में बात करेंगे कि क्या करना चाहिए।
9 बातें: जहां सलमान खान हैं शाहरूख खान से आगे!
शाहरूख खान ने कहा कि, फिलहाल सुल्तान और रईस को रिलीज होने में 2-3 महीने बाकी हैं। लिहाजा, हम लोग आपस में कोई न कोई हल निकालेंगे। बता दें, सुल्तान फिल्म का ट्रेलर शाहरूख खान की फिल्म फैन के साथ रिलीज होने वाली है।
दोनों खान के बीच मौजूदा दोस्ती को देखते हुए यही लगता है कि यह क्लैश शायद ना हो। क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर इस क्लैश का खामियाजा सुल्तान और रईस दोनों ही फिल्मों को भुगतना पड़ेगा।
बहरहाल, यहां जानते हैं 10 कारण, क्यों नहीं होनी चाहिए सुल्तान और रईस क्लैश-


Click it and Unblock the Notifications



