रईस VS काबिल: ''कोई और डेट नहीं थी यार.. मैंने बहुत कोशिश की....''
रईस- काबिल क्लैश पर शाहरूख खान ने कहा- कोई और डेट नहीं थी। अब तो जो हो रहा है, हो रहा है।
रईस- काबिल के क्लैश की बातें सुन सुनकर अब शायद खुद शाहरूख खान भी ऊब चुके हैं। लिहाजा, हालिया एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सोलो रिलीज की बात की गई तो उन्होंने सीधे कहा- कोई और डेट नहीं थी यार.. मैंने बहुत कोशिश की कि क्लैश ना हो।
शाहरूख ने कहा, पहले हम फिल्म ईद पर लाना चाहते थे, लेकिन सुल्तान आ गई। फिर अक्टूबर में शिवाय, ऐ दिल है मुश्किल थी.. दिसंबर में फिर बेफिक्रे थी। वहीं, बीच में मेरी फिल्म डियर जिंदगी भी रिलीज हुई। तो कुल मिलाकर कोई डेट खाली नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications