''मेरी फिल्म बाहुबली 2 से भी बड़ी और बिग बजट होगी....''
शाहरूख खान ने कहा कि ये मेरा सपना है कि मैं बड़ी स्क्रीन के लिए महाभारत फिल्म बनाऊं और वह बाहुबली से भी बड़ी होगी।
शाहरूख खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में है जो हमेशा बड़ा सोचते हैं। बता दें, शाहरूख खान की दिली ख्वाहिश है कि वो महाभारत को बड़ी स्क्रीन पर दिखाएं। काफी साल पहले उन्होंने फैंस से अपना यह सपना शेयर किया था।
जब शाहरूख से लेकर सलमान.. सनी देओल ने सबको धो डाला.. एक साथ!
बहरहाल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान इस सपने पर सवाल करने पर शाहरूख ने कहा- 'ये मेरा सपना है कि मैं महाभारत पर फिल्म बनाउं.. लेकिन मुझे नहीं लगता मेरे पास उतना बजट है.. मैं जरूर बनाना चाहूंगा, लेकिन मैं नहीं बना सकता। जब मैं किसी के साथ मिलकर ना बनाउं। लेकिन किसी इंडियन प्रोड्यूर्स के साथ नहीं, इंटरनेशनल प्रोड्यूर्स के साथ..'

शाहरूख ने कहा, इंडियन प्रोड्यूर्स होंगे तो फिल्म को लिमिटेड मार्केटिंग मिलेगी। मैं महाभारत को इंटरनेशनल मार्केट तक ले जाना चाहता हूं। या तो आप महाभारत जैसा सब्जेक्ट नहीं लेते.. और यदि लेते हैं तो वह बाहुबली के जितनी या उससे भी विशाल फिल्म होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications