ना ये फिल्म कॉमेडी है.. ना ही मैं सरदार बना हूं- शाहरूख खान
[बॉलीवुड न्यूज] हाल ही में शाहरूख खान ने इस खबर पर मुहर लगाई थी कि वो अपना अगला प्रोजेक्ट इम्तियाज़ अली के साथ करने वाले हैं। फिर क्या था.. शाहरूख खान के किरदार को लेकर कई अफवाहें जोर पकड़ने लगी। जिसमें से एक ये थी कि फिल्म में शाहरूख सरदार के रोल में दिखने वाले हैं।
फिल्म के बारे में बताया जा रहा था कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी होगी और शाहरूख इसमें एक सिख का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में शाहरूख खान एक सिख होंगे जिसकी कहानी पंजाब से लंदन तक की होगी।
'फैन' फ्लॉप से शाहरूख परेशान.. 'रईस' रिलीज हो पाएगी या नहीं !
खैर, बता दें ये सभी बातें गलत हैं। जी हां, खुद शाहरूख खान ने कहा कि, ना ही ये फिल्म कॉमेडी है और ना ही वे फिल्म में पंजाबी बने हैं। फिलहाल, इम्तियाज फिल्म की लोकेशन पर काम कर रहे हैं। फिल्म बुडापेस्ट और यूरोप के कुछ और लोकेशंस पर शूट हो सकती है।
फिल्म अगले साल यानि की साल 2017 की जून- जुलाई में रिलीज हो सकती है।
यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications