''सलमान खान, कबीर खान के प्यार में ये फिल्म कर रहा हूं....''
शाहरूख खान ने कहा कि मैं सलमान खान और कबीर खान के प्यार में ट्यूबलाइट की स्पेशल कैमियो कर रहा हूं।
आखिरकार दो दशकों बाद बॉलीवुड के करण- अर्जुन .. सुपरस्टार्स शाहरूख खान और सलमान खान एक साथ एक ही फिल्म में दिखाई देंगे। निर्देशक कबीर खान ने यह अपनी फिल्म ट्यूबलाइट में संभव कर दिखाया है। यह फाइनल हो चुका है कि शाहरूख कैमियो में नजर आएंगे। लेकिन उनका किरदार फिल्म की कहानी के लिए काफी अहम होगा।
वहीं, जब शाहरूख ने इस कैमियो को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'हां, मैं फिल्म में एक स्पेशल रोल कर रहा हूं.. सलमान मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं.. और कबीर खान को मैं कॉलेज के दिनों से जानता हूं.. मैं ये उनके प्यार में कर रहा हूं..'

शाहरूख ने बताया कि उनका लुक टेस्ट भी हो चुका है अब शूटिंग होगी। यह सलमान - शाहरूख के बीच काफी स्पेशल सीन होगी। शाहरूख ने कहा- इससे ज्यादा मैं फिलहाल नहीं बता सकता।


Click it and Unblock the Notifications