"हम दोनों का रिश्ता बहुत अलग है..मजबूत बॉन्डिंग है हमारी"
शाहरुख खान ने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी बॉन्डिंग पर जवाब दिया है। जानिए क्या कहा शाहरुख खान।
शाहरुख खान की अपने को-स्टार्स से अच्छी खासी बनती है। वो एक बार जिसके साथ फिल्म कर लें बस उनके दोस्त बन जाते हैं। फिलहाल शाहरुख खान अनुष्का शर्मा के साथ दो फिल्में कर रहे हैं। हाल में जब शाहरुख खान से अनुष्का शर्मा के साथ उनकी बॉन्डिंग पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने खुलकर इसका जवाब दिया।
शाहरुख खान ने कहा कि "अनुष्का शर्मा से मेरा बहुत अलग तरह का रिश्ता है। हम दोनों एक दूसरे से काफी स्नेह रखते हैं। अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण इन्होंने मेरे साथ करियर की शुरूआत की है। इसलिए इनके साथ मेरा काफी अलग रिश्ता है।"

शाहरुख खान ने आगे कहा कि एक फिल्म कर लेने के बाद बॉन्डिंग अलग तरह की हो जाती है। इम्तियाज अली बिल्कुल क्लियर थे कि कास्ट यही होगा (शाहरुख-अनुष्का) आनंद एल राय भी पिछले कई महीनों से अनुष्का से कास्टिंग के लिए मिल रहे थे। मैंने कहा कि हमने अभी एक फिल्म की है। वो सच में उस रोल में फिट बैठती है। अनुष्का के साथ काम करना मजेदार है।"
साथ ही शाहरुख खान ये भी कहा कि "मैंने एक क्लासिक लव स्टोरी कई सालों बाद कर रहा हूं। किसी ने मुझे ऑफर ही नहीं किया। सभी कहते हैं कि मैं लव स्टोरी करता हूं लेकिन मैं काफी सालों से ऑनस्क्रीन रोमांस से दूर हैं। ये काफी हैप्पी और फनी फिल्म है। दो लोगों की कहानी है। फिल्म में म्यूजिक है और सबसे अलग इम्तियाज की लिखने का अंदाज है।उनके लव स्टोरी को लिखने का अंदाज बिल्कुल यश चोपड़ा जैसा है।"


Click it and Unblock the Notifications