फ्रेंच पत्रिका के कवर पेज पर शाहरूख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरूख के प्रशंसक पूरी दुनिया में है। तभी तो फ्रेंच पत्रिका पेरिस मैच ने उन्हें कवर पेज पर जगह दी है। इस फोटो में ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहने शाहरूख बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद बादशाह खान ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने ट्वीट करके फोटो के नीचे लिखा है कि अगर आप में से कोई भी फ्रेंच जानता है तो बताइये मेरी तस्वीर के नीचे क्या लिखा है?

लंबे अरसे बाद किसी प्रेम कहानी को देखने के लिए लोग इस कदर पागल हुए हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा हैं। फिल्म के गीत गुलजार ने लिखे हैं तो फिल्म में संगीत ए आर रहमान ने दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म साल की बड़ी हिट होगी और पिछले तीन दिन के कलेक्शन भी इशारा करते हैं कि यह बात सच होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications